यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir: जोधपुर में भगवान राम का झंडा लगाने पर विवाद, विशेष समाज के लोगों ने बेरहमी से पीटा; हिरासत में चार
राजस्थान में जोधपुर जिले के नंदवान गांव में भगवान राम के झंडे लगाने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मारपीट ...और पढ़ें

HighLights
- राजस्थान में जोधपुर जिले के नंदवान गांव का मामला
- पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में, धरपकड़ जारी
- विवाद बढ़ने पर गांव में तैनात की गई आरएसी बटालियन
संवाद सूत्र, जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर जिले के नंदवान गांव में भगवान राम के झंडे लगाने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मारपीट की। विवाद बढ़ने पर गांव में आरएसी बटालियन को तैनात किया गया। सालावास निवासी धन्नाराम प्रजापत की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अन्य लोगों की भी धरपकड़ की जा रही है।
राम के झंडे लगा रहे थे लोग
विवेक विहार थाने के पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर धन्नाराम शनिवार दोपहर को अपने साथियों के साथ सालावास गौशाला व गांव में भगवान राम के झंडे लगा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: चित्रकूट में बनेगा वनवासी रामलोक, वनवास की प्रमुख घटनाओं को दिखाने की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार
इन लोगों ने की मारपीट
इस दौरान सामने रहने वाले कुछ मुस्लिम लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। इतना ही नहीं, गांव में ही रहने वाले मुबारक खान, अलाउ खान, सफी खान, लतीफ खान, इकबाल खान, दिलावर खान, शहाबुद्दीन, सद्दाम, इरफान, मोहसीन, मैना खान, सफी व अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई।
गांव में आरएसी की टुकड़ी को किया गया तैनात
इस बीच सूचना पाकर विवेक विहार पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने के समय शांति कायम थी, लेकिन स्थिति को देखते हुए अन्य पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया था। साथ ही सावधानी के तौर पर आरएसी की टुकड़ी को गांव में तैनात किया गया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
