विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asaram: 31 दिन की अंतरिम जमानत खत्म होने पर फिर जेल लौटा आसाराम, बुधवार को जमानत बढ़ाने की याचिका पर होगी सुनवाई

Published: Tue, 01 Apr 2025 07:20 PM (IST)

नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी आसाराम अपनी अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को जोधपुर सेंट्रल जेल ...और पढ़ें

31 दिन की अंतरिम जमानत खत्म होने पर फिर जेल लौटा आसाराम
31 दिन की अंतरिम जमानत खत्म होने पर फिर जेल लौटा आसाराम

जेएनएन, जोधपुर। राजस्थान हाई कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर मिली जमानत अवधि 31 मार्च को खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर आसाराम फिर जोधपुर की सेंट्रल जेल पहुच गया। हालांकि कार से उतरे आसाराम के एक टांग में प्लास्टर बंधा हुआ था। सफेद रंग की टाटा हेक्सा कार से अपने समर्थकों संग आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था।

आसाराम को व्हीचेयर पर बैठाकर उसके बैरेक तक ले जाया गया।आसाराम के वकील ने जमानत अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दाखिल की है , जिस पर कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगी। कोर्ट में 29 से 31 मार्च तक छुट्टी के बाद मंगलवार को आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने सुनवाई का आग्रह किया था। यदि राजस्थान हाई कोर्ट आसाराम की जमानत अवधि नहीं बढ़ता है तो उसे जेल में ही रहना होगा।

आसाराम की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में पहले से एक याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई थी। उसमें राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आने पर याचिका को वापस ले लिया गया था। इसके बाद एक अन्य याचिका अंतरिम जमानत बढ़ाने को लेकर दायर की गई थी।

राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को पहले गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा गया। जोधपुर में पेश याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई होनी थी लेकिन तब तक गुजरात हाईकोर्ट का फैसला नहीं आया था। इसके चलते यह याचिका लंबित रखी गई है।

पैर में प्लास्टर बांध पहुंचा आसाराम जेल

मंगलवार दोपहर को आसाराम अपने वकील और शिष्यों के साथ जोधपुर की सेंट्रल जेल पहुंचा। कार से उतरने के समय उसके बाएं पैर में प्लास्टर बंधा हुआ था , जिस वजह से उसे चलने में परेशानी हो रही थी।

86 साल के आसाराम के जेल के अंदर प्रवेश करते ही पुलिसकर्मियों ने उसकी चेन और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद वो आसाराम को व्हीचेयर पर बैठाकर उसके बैरेक तक ले गए।

आसाराम के साथ आए एक सेवादार ने आसाराम के स्नान घर में गिरने से चोटिल होने की जानकारी दी है जिससे कि उनके पैर में प्लास्टर बंधा गया था और यह घटना 30 तारीख की बताई जा रही है।