Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Crime: चुरू में महिला को जबरन उठाकर आग में फेंका, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 05:45 AM (IST)

    भालेरी पुलिस थाना अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि चूरू जिले के खण्डवा पीपीधर गांव के दो पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की 30वर्षीय महिला सुनीता को जबरन उठाकर जलती हुई आग में फेंक दिया और लोगों ने खेत में आग लगा दी।

    Hero Image
    चुरू में महिला को जबरन उठाकर आग में फेंका, हालत गंभीर

     जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद में महिला को जलती हुई आग में फेंक कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आग से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनीता को जबरन उठाकर जलती हुई आग में फेंक दिया

    भालेरी पुलिस थाना अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि चूरू जिले के खण्डवा पीपीधर गांव के दो पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की 30 वर्षीय महिला सुनीता को जबरन उठाकर जलती हुई आग में फेंक दिया।

    मारपीट करने के बाद एक पक्ष के लोगों ने खेत में आग लगा दी, जिस पर जबरन उठाकर महिला को फेंक दिया। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को आग से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

    विदेशी पर्यटकों के कारण भारतीयों को टायलेट में जाने से रोका

    राजस्थान की लक्जरी ट्रेन पैलेस आन व्हील्स से विदेशी पर्यटकों के साथ चित्तौड़गढ़ का दुर्ग देखने पहुंचे भारतीय पर्यटकों के साथ अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने विदेशी पर्यटकों के विशेष इंतजाम के चलते भारतीय पर्यटकों को टायलेट में ही जाने से रोक दिया गया।

    6 भारतीय और 28 विदेशी पर्यटक थे

    पैलेस आन व्हील्स शुक्रवार को 4 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंची, जिसमें 34 पर्यटक सवार थे। पैलेस आन व्हील्स का यह पांचवां फेरा था, जिसमें 6 भारतीय और 28 विदेशी पर्यटक थे। ट्रेन के चित्तौड़गढ़ पहुंचने के बाद, पर्यटकों को दो लग्जरी बसों से चित्तौड़गढ़ दुर्ग ले जाया गया, जहां उन्हें दुर्ग के ऐतिहासिक स्थल दिखाए गए।

    पर्यटकों ने दुर्ग के टॉयलेट्स को गंदा पाकर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद पुरातत्व विभाग ने टायलेट को साफ करवाया। इस बार विदेशी पर्यटकों के लिए टायलेट को साफ रखने के लिए भारतीय पर्यटकों को चार घंटे तक टॉयलेट के बाहर ही रोक दिया गया।

    कर्मचारियों ने भारतीय पर्यटकों को टॉयलेट के अंदर जाने से रोक दिया

    पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने भारतीय पर्यटकों को टॉयलेट के अंदर जाने से रोक दिया, जबकि कुछ पर्यटक कर्मचारियों से बहस करके अंदर जाने में सफल रहे। कुछ भारतीय पर्यटकों को टॉयलेट का उपयोग करने के लिए कर्मचारियों से मिन्नतें करनी पड़ीं।