यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान: युवक ने सगाई से किया इनकार तो काट दी मूंछ, महापंचायत ने पूरे गांव का किया बहिष्कार
राजस्थान के करौली में एक युवक के भाई की मूंछ व बाल काटने के मामले में नया अपडेट आया है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के करौली के रोसी गांव में 18 जनवरी को एक युवक के भाई की मूंछ व बाल काटने के मामले में मीणा समाज की महापंचायत ने पूरे गांव का बहिष्कार कर दिया है।
दरअसल, महापंचायत ने पहले गांव पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक महीने में अदा करने का समय दिया था, लेकिन जब पैसा नहीं दिया गया तो पूरे गांव का मीणा समाज से बहिष्कार कर दिया गया।
सोमवार को हुई महापंचायत
सोमवार रात हुई मीणा समाज की महापंचायत में अध्यक्षता कर रहे रामनिवास ने अन्य पंचों की सलाह से गांव पर जुर्माना लगाया है। मालूम हो कि विवाह की तैयारियों के तहत एक युवक का परिवार 18 जनवरी को युवती के घर पहुंचा और सगाई की रस्म शुरू की। इस दौरान जिस युवक से युवती की शादी होनी थी उसके भाई ने युवती को नापंसद कर दिया। साथ ही शादी करने से इनकार कर दिया।
वर पक्ष ने क्या कहा?
वर पक्ष के लोगों ने कहा कि जिस युवती की उन्हें पहले फोटो दिखाई गई थी वह मौके पर मौजूद युवती नहीं थी। ऐसे में ग्रामीणों के साथ मिलकर वधु पक्ष के लोगों ने जिस युवक से युवती की शादी होनी थी, उसको बंधक बना लिया और उसके भाई से भी मारपीट की।
भाई की मूंछ व बाल भी काट दिए। विवाद बढ़ा तो 27 जनवरी को समाज की बैठक में तय हुआ था कि वर पक्ष वधु पक्ष को 11 लाख रुपये दंड के देगा। यह पैसा नहीं देने पर सोमवार शाम को हुई मीणा समाज की महापंचायत में वर पक्ष के गांव को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।
