यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एमएस यूनिवर्सिटी में नमाज पर बवाल: स्टूडेंट ने पढ़ी नामाज तो विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने पढा हनुमान चालीसा
वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय परिसर में संस्कृत कॉलेज के सामने एक युवक व युवती के नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ किया।

गुजरात, अहमदाबाद: वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय परिसर में संस्कृत कॉलेज के सामने एक युवक व युवती के नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा विश्वविद्यालय शिक्षा के मंदिर होते हैं राजनीति का मंदिर नहीं।
यूनिवर्सिटी में नामाज पढ़ने का वीडियो वायरल
महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से जो वीडियो वायरल हुआ इसमें एक युवक व बुरका पहने एक युवती विश्वविद्यालय परिसर में संस्कृत कॉलेज के सामने नमाज पढ़ते देखे जा सकते हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह घटना शरारत पूर्ण है परिषद से बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षा के मंदिर है तथा उनमें इस तरह की गतिविधि नहीं होनी चाहिए।
विहिप कार्यकर्ताओं ने पढ़ा हनुमान चालीसा
विहिप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर कॉमर्स संकाय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। विहिप कार्यकर्ता विष्णु प्रजापति ने कहा है कि पुलिस को ऐसे मामलों में सख्ती से पेश आना चाहिए, यह सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास है और इस तरह की घटना को परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। परिषद इस मामले में कुलपति से मुलाकात कर इस मामले की जांच करेगा। वीडियो कब का है हाल इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।