Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Udaipur में शंकालु पति ने पत्नी की काटी नाक, शादी के पच्चीस साल बाद भी कर रहा था बीवी पर शक

    By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
    Updated: Tue, 22 Nov 2022 04:27 PM (IST)

    शंकालु पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। चाकू से उसके चेहरे पर कई वार किए और उसे जंगल में अकेला छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने गांव आकर अपने पीहर वालों को घटना की जानकारी तब पुलिस को इसका पता चला।

    Hero Image
    Udaipur में शंकालु पति ने पत्नी की काटी नाक, शादी के पच्चीस साल बाद भी बीवी पर शक

    उदयपुर, संवाद सूत्र। जिले के पानरवा थाना क्षेत्र के बही घाटिया गांव में एक शंकालु पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। चाकू से उसके चेहरे पर कई वार किए और उसे जंगल में अकेला छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने गांव आकर अपने पीहर वालों को घटना की जानकारी तब पुलिस को इसका पता चला। कुछ घंटों में ही पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिली जानकारी के अनुसार बही घाटिया गांव के 45 वर्षीय चंदूलाल बरंडा अपनी 42 वर्षीया पत्नी गीता देवी के चरित्र पर शक करता था। जबकि उनकी शादी के 25 साल हो गए थे। शंकालु पति योजना बनाकर अपनी पत्नी केा पहले गुजरात के आश्रम में लेकर पहुंचा तथा वहां लौटते समय एकांत में उसे एक गड्ढे में धक्का दे दिया। पत्नी संभलती उससे पहले चंदूलाल ने चाकू से पहले उसकी नाक काटी और चेहरे पर कई वार करने के बाद मौके से फरार हो गया।

    लहूलुहान गीता देवी जैसे-तैसे अपने गांव पहुंची तथा पीहर वालों को घटना की जानकारी दी, जो उसे गुजरात के ईडर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद पानरवा के अस्पताल लाए और पुलिस को सूचित किया। पानरवा थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित अस्पताल पहुंचे तथा उसके बयान दर्ज करने के साथ गीता के पति चंदूलाल के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया।

    थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि मामला दर्ज कि जाने के कुछ घंटों में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को 25 साल से अधिक हो गए और उनके दोनों बच्चे शादी लायक है। पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिछले दो-तीन महीने से पति चंदूलाल उनकी छोटी-छोटी बात को लेकर चरित्र पर शंका करने लगा है। उससे पहले कभी कोई बात नहीं हुई।