Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-14 ने एक शावक को जन्म दिया

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Wed, 02 Dec 2020 10:24 AM (IST)

    राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-14 ने एक शावक को जन्म दिया है। सरिस्का के अकबरपुर रेंज में बाघिन को शाव के साथ घूमते हुए फोटो कैमरे में कैद हुई है। वन विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि यह शावक करीब दो माह का है।

    Hero Image
    सरिस्का में बाघिन ने शावक को जन्म दिया

    जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-14 ने एक शावक को जन्म दिया है। सरिस्का के अकबरपुर रेंज में बाघिन को शाव के साथ घूमते हुए फोटो कैमरे में कैद हुई है। वन विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि यह शावक करीब दो माह का है। अब सरिस्का में बाघ-बाघिन की संख्या 21 हो गई। इनमें 10 बाघिन,6 बाघ व 5 शावक शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक आर.एन.मीणा ने बताया कि सरिस्का में टाइगर की ट्रेकिंग के लिए कैमरे लगाए हुए हैं। सभी बाघ व बाघिन का इलाका लगभग अलग-अलग होता है। बाघिन एसटी-14 के इलाके में लगाए गए कैमरे की मंगलवार को जांच की गई तो एक शावक साथ दिखाई दिया। 

    फिलहाल तो एक ही शावक कैमरे में नजर आया है, हो सकता कोई और भी शावक हो।  वन विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि यह शावक करीब दो माह का है। अब सरिस्का में बाघ-बाघिन की संख्या 21 हो गई। इनमें 10 बाघिन,6 बाघ व 5 शावक शामिल है। अकबरपुर रेंज में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एसटी-14 बाघिन दूसरी बार मां बनी है। इससे पहले उसने दो शावकों को जन्म दिया था। उनके नाम बाघिन एसटी-17 व बाघ एसटी-18 है। बाघिन एसटी-14 को रणथंभौर से सरिस्का में लाकर बसाया गया था। 

    उल्लेखनीय है कि सरिस्का में इसी साल मार्च में बाघिन एसटी-10 ने एक शावक को जन्म दिया था। मई माह में बाघिन एसटी-12 ने तीन शावकों को जन्म दिया था।