Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaipur News: आवारा कुत्तों ने महिला के पैर को नोचा, दो महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 09:16 PM (IST)

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया और उसके पैर को नोच लिया। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Hero Image
    जयपुर में आवारा कुत्तों ने महिला के पैर को नोचा

    जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया। आवारा कुत्तों ने महिला को जमीन में गिरा कर उसके पैर को कई जगह से नोच लिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और कुत्तों को भगाया। बाद में महिला को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में महिला का इलाज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार का मामला

    पुलिस के अनुसार, शहर के प्रताप नगर इलाके में रहने वाली गोमा सागर (67) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कालोनी की दो महिलाएं आवारा कुत्तों को खाने को देती हैं, जिससे आवारा कुत्ते हमेशा कालोनी में ही घुमते रहते हैं। रविवार देर शाम वह अपनी बेटी के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।

    कुत्तों ने पैर को नोचा

    कुत्तों ने गोमा सागर को जमीन पर गिरा दिया और फिर उसके पैर को कई जगह से नोंच लिया। कुत्तों के नोच खाने से वह खून से लथपथ हो गई। गोमा सागर ने रिपोर्ट में आवारा कुत्तों को खाना देने वाली दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाए जाने की भी मांग की है।