विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Clash In Alwar: जमीन विवाद में ग्रामीणों व पुलिस में संघर्ष, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; गांव में तनाव

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Mon, 09 Mar 2020 04:13 PM (IST)

Clash In Alwar. जमीन विवाद में ग्रामीणों व पुलिस में संघर्ष में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना राजस्थान के अलवर की है।

Clash In Alwar: जमीन विवाद में ग्रामीणों व पुलिस में संघर्ष, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; गांव में तनाव
Clash In Alwar: जमीन विवाद में ग्रामीणों व पुलिस में संघर्ष, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; गांव में तनाव

जागरण संवाददाता, जयपुर। Clash In Alwar. राजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदा मेव पुलिस थाना क्षेत्र के बाई गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। इस घटनाक्रम में आधा दर्जन ग्रामीण और लक्ष्मणगढ़ डीएसपी भूपेंद्र शर्मा व थानाधिकारी दिनेश मीणा सहित कई पुलिसककर्मी घायल हो गए। घायलों को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों में एक जमीनी विवाद की शिकायत पर पुलिस बाई गांव में गई थी। जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दी। घटना की सूचना के बाद लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़, रामगढ़, कठूमर सहित कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची। वहां से पुलिस ने आरोपी कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। वहीं, सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख भी बड़ौदामेव थाना पहुंचे। अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल थाने पर मौजूद रहा। गांव में अभी भी तनाव व्याप्त है। 

गौरतलब है कि राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को राज्य विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में बताया कि गुजरात और राजस्थान के बीच सीमा पर बसे छह गांवों को लेकर विवाद है। विवाद का हल करने के लिए पिछले साल 11 दिसंबर को गुजरात और राजस्थान सरकार ने मिलकर सेटलमेंट टीम गठित की थी। इस टीम ने एक गांव नया बास बनाम ग्राम हेमलिया का सर्वे कर लिया है। शेष पांच गांवों का सर्वे टीम शीघ्र पूरा कर लेगी। ये सभी गांव राजस्थान के डूंगरपुर जिले की झाडोल तहसील के तहत आते हैं।

सीमा संबंधी विवाद के समाधान के लिए दोनों राज्यों की सेटलमेंट टीम द्वारा शीघ्र सर्वे का काम पूरा होने के बाद पत्थरगढ़ी कर सीमांकन की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। अब दोनों ही राज्य इस विवाद को निपटाने को लेकर सक्रिय हुए हैं।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें