Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    REET Result 2022: आरईईटी 2022 परीक्षा के अभ्यर्थियों का परिणाम 30 सितम्बर को

    By JagranEdited By: PRITI JHA
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 12:37 PM (IST)

    REET Result 2022 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फटकार के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रीट रिजल्ट को लेकर एक्टिव मोड पर आया। रीट से जुड़े शीर्ष आधिकारियों के अनुसार 30 सितंबर को रीट रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी।

    Hero Image
    REET Result 2022: आरईईटी 2022 परीक्षा के अभ्यर्थियों का परिणाम 30 सितम्बर को

    उदयपुर, संवाद सूत्र। REET Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर किसी खुशी से कम नही। अगले दो दिन बाद यानी 30 सितम्बर को रीट का परिणाम जारी होने वाला है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से अपडेट मिला है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी होना बाकी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फटकार के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रीट रिजल्ट को लेकर एक्टिव मोड पर आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 सितंबर को जारी किया जाएगा परिणाम

    बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान पात्रता परीक्षा, आरईईटी 2022 के लिए खोली गई आपत्ति विंडो 25 अगस्त को बंद कर दी गई थी। तब दिन-प्रतिदिन आरईईटी अभ्यर्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार आरईईटी परिणाम 30 सितंबर को जारी किया जाएगा।

    बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में परिणाम जारी

    उल्लेखनीय है कि आरईईटी 2022 की आपत्ति विंडो 18 अगस्त, 2022 को उन उम्मीदवारों के लिए खोली गई थी, जिन्होंने 23 मई, 2022 तक आरईईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में रीट परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। आरईईटी सरकार परिणाम के साथ, परीक्षा प्राधिकरण आरईईटी कट ऑफ स्तर 2 और आरईईटी कट ऑफ स्तर 1 भी जारी करेगा।

    गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फटकार के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रीट रिजल्ट को लेकर एक्टिव मोड पर आया। रीट से जुड़े शीर्ष आधिकारियों के अनुसार 30 सितंबर को रीट रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी।

    इस तरह जानें परिणाम

    सबसे पहले RRET की आधिकारिक वेबसाइट – reetbser21.com खोलें

    यहां REET Result 2022 पर क्लिक करे और इसे खोले ।

    अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    यहां अपना लेवल 1 या लेवल 2 चुनें और क्लिक करें।

    अब इस स्क्रीन में आप अपना परिणाम देख सकते हैं। और प्रिट कर सकते हैं।