Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-पाक सीमा पर महिला शक्ति कलेक्टरों ने संभाली कमान, बढ़ाया जवानों का हौसला; सीएम ने भी की सराहना

    Updated: Mon, 12 May 2025 12:20 AM (IST)

    भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर बीकानेर और बाड़मेर जैसे जिलों की कमान महिला कलेक्टरों ने संभाली। इन महिला अधिकारियों ने दिन रात काम करके सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित किया चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की और निवासियों को साहस दिलाया। सरकार और विपक्ष दोनों ने इन महिला कलेक्टरों के नेतृत्व की सराहना की है और इसे गौरव का विषय बताया है।

    Hero Image
    भारत-पाक सीमा पर महिला शक्ति कलेक्टरों ने संभाली कमान। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के तीन जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ में है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात के बीच इन महिला कलेक्टरों ने पांच दिन तक 24 में से 20 से 21 घंटे प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाली, जिसकी सराहना सरकार, विपक्ष और आमजन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन कलेक्टरों ने बीएसएफ और अन्य केंद्रीय बलों के साथ समन्वय बनाए रखा और जिलों में चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित किया। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच, उन्होंने गांवों में जाकर लोगों को साहस और सैनिकों पर विश्वास रखने की सलाह दी। वे बीएसएफ अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा तक भी पहुंचीं और जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

    सीएम भजनलाल ने किया महिला शक्ति को सलाम

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला शक्ति को सलाम किया, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने महिला अधिकारियों के नेतृत्व पर गर्व व्यक्त किया। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री राज्यव‌र्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इन महिला कलेक्टरों और सीमावर्ती जिलों की महिला कार्मिकों की प्रशंसा की जानी चाहिए।

    मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि सीमा पर महिलाओं का प्रशासनिक नेतृत्व गौरव की बात है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और अनूपगढ़ अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट हैं। श्रीगंगानगर में डा. मंजू, बीकानेर में नमृता वृष्णी और बाड़मेर में टीना डाबी कलेक्टर हैं।

    ऐसे निभाया फर्ज

    श्रीगंगानगर से पाक सीमा करीब 30 किलोमीटर दूर है। डॉ. मंजू ने अस्पतालों में व्यवस्था देखी और बीएसएफ से समन्वय किया। बीकानेर कलेक्टर नमृता वृष्णी ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय किया और जिले में चिकित्सा एवं रसद सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की।

    बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने सैनिकों की तरह काम किया और आम लोगों को देशभक्ति का मंत्र दिया। बाड़मेर जिला पाकिस्तान के साथ 228 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।