Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: जयपुर में महिला की हत्या कर नग्न अवस्था में शव फेंका, पहचान छुपाने के लिए चेहरा कुचला

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:30 PM (IST)

    घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यह भी माना जा रहा है कि हो सकता है महिला के साथ दुष्कर्म किया गया हो। हालांकि फिलहाल पुलिस इस बारे में अधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बता रही है। यह माना जा रहा है कि हत्या में दो या दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

    Hero Image
    जयपुर में एक महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है।

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे नग्न अवस्था में महिला का शव चादर में लिपटा हुआ मिला है। पहचान छुपाने के लिए शव का चेहरा कुचला गया है। जयपुर के करधनी पुलिस थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मंगलम सिटी के निकट करीब 35 साल की महिला का शव चादर में लिपटा हुआ मिला है। शव पड़ा होने से आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या अन्य किसी स्थान पर की गई और शव यहां लाकर फेंका गया है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को शहर के कावंटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

    घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यह भी माना जा रहा है कि हो सकता है महिला के साथ दुष्कर्म किया गया हो। हालांकि, फिलहाल पुलिस इस बारे में अधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बता रही है। यह माना जा रहा है कि हत्या में दो या दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner