राजस्थान में महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी, पति के साथ झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
राजस्थान के भीलवाड़ा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने ब ...और पढ़ें

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शवों को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान राजू देवी गाडरी के रूप में हुई है और उसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है।
सुभाष नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर तेली ने इस घटना की जानकारी दी। महिला अपना घर छोड़कर अपने छह महीने के बेटे और बेटी के साथ घर के पास एक कृषि फार्म में कुएं में कूद गई।
पति के साथ हुई महिला की बहस
तेली ने कहा, प्राथमिक जांच के अनुसार, महिला की सुबह अपने पति के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद वह घर से चली गई। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और घटना की जानकारी हुई। तेली ने कहा, मामले की आगे जांच की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।