Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई इलाकों में गिरा पारा, चुरू रहा सबसे ठंडा, उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 08:51 AM (IST)

    राजस्थान के कई इलाकों में तापमान गिरा है। यही कारण है कि चुरू में पिछले 24 घंटों की अवधि में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सीकर में पारा 7 ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजस्थान के कई इलाकों में तापमान गिरा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान में भी ठंड का असर अचानक बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान में भी 7 डिग्री सेल्सियस तक ​की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतक तापमान भी 5 डिग्री तक गिरा है। ​कई जिलों में एक्यूआई यानी हवा की गुणवत्ता की बात करें तो बुधवार को भिवाड़ी में एक्यूआई 300 से भी ​अधिक हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुरू में बढ़ी ठंड 

    राजस्थान के कई इलाकों में तापमान गिरा है। यही कारण है कि चुरू में पिछले 24 घंटों की अवधि में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सीकर में पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर, बाड़मेर में 31.9 तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम केंद्र के अनुसार सीकर और चूरू राज्य के सबसे ठंडे स्थान रहे। यहां पारा गिरकर क्रमश: 7.2 और 7.2 और 9.6 डिग्री पर पहुंच गया। हवा की नमी भी 50 से 100 प्रतिशत के बीच है। इस वजह से ठंड का असर बढ़ा है और दिन में भी ठंड बढ़ गई है।

    राजस्थान के उत्तरी इलाकों में कोहरा

    बुधवार यानी आज भी राजस्थान के उत्तरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार 20 नवंबर की सुबह उत्तरी राजस्थान के चूरू, बीकानेर, गंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह कोहरा अगले 24 घंटे तक बना रह सकता है।

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

    बात करें राष्ट्रीय राजधानी की तो  बुधवार सुबह मध्यम स्तर का या घना कोहरा होगा। इस वजह से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार यानी आज दिन में स्मॉग भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली में कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, पढ़िए यूपी-बिहार में क्या है मौसम का हाल?