Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan urban body election results 2021: राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आने का सिलसिला शुरू

    By PRITI JHAEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jan 2021 12:59 PM (IST)

    उदयपुर में भाजपा सांसद की पत्नी हारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में कांटे का मुकाबला राजस्थान के 20 जिलों की 90 नगर निकायों में 28 जनवरी को हु ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम

    जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के 20 जिलों की 90 नगर निकायों में 28 जनवरी को हुए चुनाव की मतगणना रविवार को जारी है। शाम तक सभी नगर निकायों के पार्षदों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इनमें एकमात्र नगर निगम अजमेर के रूझानों से वहां भाजपा का बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है। उदयपुर नगर परिषद के घोषित अब तक चुनाव परिणाम में भाजपा का बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि भाजपा सांसद अर्जुन लाल मीणा की पत्नी के चुनाव हारने से पार्टी की छवि पर असर होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा के गृहक्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। यहां 40 वार्डों में से अब तक 30 के परिणाम घाषित किए गए, इनमें दोनों ही पार्टियां बराबर नजर आ रही है। सीकर जिले की ही खंड़ेला में 13 वार्डों में निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 7 और माकपा 1 वार्ड में जीत दर्ज की है। श्रीमाधोपुर के 26 वार्डों में से 10 में भाजपा व कांग्रेस 7 पार्षद जीते हैं, शेष में मतगणना जारी है।

    चूरू जिले की रतनगढ़ पालिका के सभी 20 वार्डों के परिणाम जारी हुए हैं, इनमें 11 भाजपा और शेष में कांग्रेस जीती है। यहां भाजपा का बोर्ड बनना तय है। पाली के तख्तगढ़ व जैतारण के घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया। सोजत के 40 वार्डों में भाजपा के 20 और कांग्रेस के 19 व 1 में निर्दलीय की जीत हुई है। झुंझुंनूं की मंडावा पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। बीकानेर जिले के देशनोक में कांग्रेस और डूंगरगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया। देशनोक के 25 में 12 पर कांग्रेस,10 पर भाजपा व 3 में निर्दलीय जीते हैं। श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों में से 23 में भाजपा ने जीत दर्ज की है।