विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान: अजमेर के मसूदा में बीजेपी के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 12 Apr 2019 11:00 AM (IST)

Election 2019 राजस्थान के अजमेर के मसूदा में बीजेपी के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों गुटों ...और पढ़ें

राजस्थान: अजमेर के मसूदा में बीजेपी के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
राजस्थान: अजमेर के मसूदा में बीजेपी के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

अजमेर, एएनआई । राजस्थान के अजमेर के मसूदा में बीजेपी के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मसूदा में गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के चुनाव प्रचार के दौरान मसूदा की पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा के पति भंवर सिंह पलाड़ा और हाल ही में बीजेपी में शमिल हुए नवीन शर्मा और उनके समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद थे