विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: करौली में दूषित पानी पीने से दो बच्चों की मौत, 124 हुए बीमार; सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहा इलाज

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Wed, 07 Dec 2022 09:02 PM (IST)

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन में दूषित पानी पीने से दो बच्चों की मौत हो गईवहीं 124 लोग बीमार ...और पढ़ें

करौली में दूषित पानी पीने से दो बच्चों की मौत, 124 हुए बीमार। फाइल फोटो।
करौली में दूषित पानी पीने से दो बच्चों की मौत, 124 हुए बीमार। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन में दूषित पानी पीने से दो बच्चों की मौत हो गई,वहीं 124 लोग बीमार हो गए,जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम को हिंडौन कस्बे के नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होना बच्चों की मौत और बीमार होने का कारण बताया जा रहा है। इस मामले में जलदाय मंत्री महेश जोशी ने विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने हिंडौन अस्पताल में जाकर बच्चों के स्वास्थ की जानकारी ली।

लोगों ने लगाए कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप

घटना के बाद बुधवार को कस्बे में चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच की है। लोगों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों के उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। इस बात की शिकायत जलदाय विभाग को की गई । लेकिन शिकायत पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

उपचार के बाद हुई दो बच्चों की मौत

दूषित पानी पीने से मंगलवार रात को 126 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हे स्थानीय और करौली जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। हालत ज्यादा बिगड़ने पर दो दर्जन लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शेष का करौली व हिंडौन के सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। करौली जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि पुरानी आबादी क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजकर उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही कई स्थानों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें- WHO की रिपोर्टः इंटरनेट के जरिए बच्चों का यौन शोषण करने वालों में ज्यादातर उनके परिचित, जानिए बचाव के उपाय

यह भी पढ़ें- Fact Check : गुजरात चुनाव में ‘आप’ की जीत को दिखाता Exit पोल का ये आंकड़ा फेक और मनगढ़ंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।