विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का बेटा कोटा से गिरफ्तार, दस दिन पहले दर्ज हुआ था आपराधिक मामला

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Tue, 17 Oct 2023 01:11 AM (IST)

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ओसामा और सलमान के खिलाफ दस दिन पहले बिहार के सिवान में ...और पढ़ें

पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे सहित तीन गिरफ्तार (file photo)
पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे सहित तीन गिरफ्तार (file photo)

HighLights

  1. ओसामा शहाब और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया
  2. नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया

जागरण संवाददाता, जयपुर। बिहार के बाहुबली पूर्व संसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उसके दो साथियों को राजस्थान के कोटा में सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया है। कोटा जिले के रामगंजमंडी में पुलिस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए नाकेबंदी कर वाहनों की जांच का अभियान चला रखा था।

इस दौरान एक बिना नंबर की कार नाकेबंदी के पास पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने जांच की। ओसामा और उसके दो साथियों सलमान व वसीम पूछताछ की गई इस दौरान उनकी हरकतें संदिग्ध लगी तो पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत तीनों को गिरफ्तार किया।

बिहार से हुए फरार

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ओसामा और सलमान के खिलाफ दस दिन पहले बिहार के सिवान में रंगदारी में जमीन मांगने, धमकाने और फायरिंग करने का मामला दर्ज हुआ था। दोनों तभी से फरार हो गए थे।वेबिहार से गोवा जा रहे थे इस दौरान कोटा में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ेंः Nithari Kand: मोनिंदर-कोली के दोष मुक्त होने पर उठे कई सवाल, कोठी के पीछे बच्चों के किसने दबाए थे शव?

रामगंजमंडी पुलिस थाना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कोटा से झालावाड़ की तरफ नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि विधानसभाचुनाव को देखते हुए जिले भर में नाकाबंदी की गई है।ओसामा और उसके दोनों साथी फ़िलहाल रामगंजमंडी जेल में बंद हैं।