यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयपुर के पास मनोहरपुर-दौसा राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
राजस्थान के मनोहरपुर-दौसा राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में लखनऊ के एक परिवार के तीन सदस्यों की दुखद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में मनोहरपुर-दौसा राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक ट्रक और कार की टक्कर में लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र स्थित हरदोइया के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बेटे राहुल व पारूल और उनकी मां ललिता देवी शामिल हैं।
परिवार खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग अंदर ही फंस गए।
पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में राहुल की पत्नी विद्या देवी, चार साल का बेटा सात्विक और एक अन्य स्वजन रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार निम्स अस्पताल में जारी है। मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए रखे गए हैं।
