Rajasthan: राजस्थान के पेपर लीक मामले में राज्यपाल कलराज मिश्र की बड़ी कार्रवाई, आयोग के सदस्य कटारा को किया निलंबित
राजस्थान में कांग्रेस शासन में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल रहे राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा को राज्यपाल मिश्र ने निलंबित कर दिया है। पुलिस की एसओजी ने कटारा को पिछले साल 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। वह तब से जेल में बंद है। इससे पहले ईडी ने कटारा की संपति जब्त की थी। कटारा के साथ ही उनके भांजे विजय को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस शासन में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल रहे राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा को राज्यपाल कलराज मिश्र ने निलंबित कर दिया है। पुलिस की एसओजी ने कटारा को पिछले साल 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। वह तब से जेल में बंद है। इससे पहले ईडी ने कटारा की संपति जब्त की थी।
2022 को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ा है मामला
कटारा के साथ ही उनके भांजे विजय और वाहन चालक गोपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। 24 दिसंबर, 2022 को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में कटारा पर पर्चे तैयार करने की जिम्मेदारी थी। इस काम में उन्हें विशेषज्ञों से सलाह लेनी थी।
मुख्य अरोपित सुरेश ढाका अभी फरार
पर्चे तैयार होने के बाद कटारा ने परीक्षा से एक महीना पहले ही अपने भांजे के माध्यम से लीक कर दिया। पर्चा लीक करने के बदले कटारा ने परीक्षार्थियों व को¨चग संचालकों से पैसे लिए थे। इस मामले में अब तक 65 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य अरोपित सुरेश ढाका अभी फरार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।