राजस्थान में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री भाजपा में हुए शामिल, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा प्रगति
Rajasthan Politics News राजस्थान में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव के समय टिकट न मिलने की वजह से ये दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan Politics News: राजस्थान में दो नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर दोनों ने भाजपा छोड़ दी थी। बाद में ये कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणंवा और पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी को भाजपा की सदस्यता शनिवार को सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव के मौके पर दिलाई गई।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य भाजपा नेताओं ने रिणवां और डूडी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। उनकी मोदी के नेतृत्व में आस्था है। वहीं कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं।
कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की लड़ाई में उलझकर रह गई है। इस लड़ाई से प्रदेश का नुकसान हो रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया,कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। पूनिया ने कहाकि अब भी भरोसा नहीं है कि अशोक गहलोत सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। सीएम पर तंज कसत हुए पूनिया ने कहा कि गहलोत की फिल्म का नाम "गद्दार कौन" है।
इनकी अगली फिल्म का नाम होगा ''हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे''। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अशोक पींचा को जीताने की अपील की । उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। यहां कांग्रेस ने शर्मा के पुत्र अनिल को प्रत्याशी बनाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।