विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Politics: कांग्रेस के पूर्व विधायक व पुलिस अधिकारी समेत नौ पर दुष्कर्म का केस दर्ज, नाबालिग से जुड़ा है मामला

By Jagran News Edited By: Prince Sharma
Published: Fri, 22 Dec 2023 07:39 AM (IST)

Rajasthan Politics राजस्थान में पूर्व विधायक समेत नौ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने जोधपुर के राजीव ...और पढ़ें

अब सरकार बदलने के बाद उसने जोधपुर पुलिस से शिकायत की है।
अब सरकार बदलने के बाद उसने जोधपुर पुलिस से शिकायत की है।

HighLights

  1. लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है।
  2. नाबालिग से जुड़ा है मामला
  3. पूर्व की सरकार में नहीं हुई थी सुनवाई

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में बाड़मेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन, राज्य पुलिस सेवा (आरपीएस) के अधिकारी आनंद राजपुरोहित व उनके साथी रामस्वरूप सहित नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। यह मामला पाक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है।

दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि जैन और रामस्वरूप ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने जोधपुर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाने में बुधवार देर रात केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मेवाराम जैन ने कहा है कि कुछ लोगों का गिरोह उन्हें बेवजह ब्लैकमेल कर रहा है। राजीव गांधी नगर पुलिस थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा है कि वह 2021 में पचपदरा स्थित अस्पताल में अपने पिता का उपचार करवाने के लिए जा रही थी।

15 साल की बेटी से छेड़छाड़

बस में रामस्वरूप मिला और उससे दोस्ती कर ली। रामस्वरूप ने उसे होटल में ले जाकर नशे की गोलियां देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा और वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में रामस्वरूप ने जैन से मिलवाया। जैन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जैन ने उसकी 15 साल की बेटी से छेड़छाड़ भी की। इसको लेकर उसने पिछले साल के अंत में बाड़मेर कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रयास किया, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस विधायक जैन के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

सरकार बदलने पर मिली हिम्मत

अब सरकार बदलने के बाद उसने जोधपुर पुलिस से शिकायत की है। पीडि़ता की शिकायत पर जैन, राजपुरोहित, रामस्वरूप, गंगाराम, दाऊद खान, सुरतान ¨सह, गिरधर ¨सह, प्रवीण सेठिया और गोपाल ¨सह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Cabinet: साय के मंत्रिमंडल का आज विस्तार, राजभवन में नौ मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी पूरी, इन नेताओं का नाम सबसे आगे

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: माओवादियों ने गोइलकेरा-पोसैता के बीच बम विस्फोट कर रेल लाइन को उड़ाया, ट्रेनों का परिचालन ठप