Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Politics: राजस्थान में AAP लड़ेगी 200 सीटों पर चुनाव! जीतने पर 300 यूनिट बिजली फ्री

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 06:00 AM (IST)

    प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने मंगलवार को उदयपुर में कहा कि राजस्थान में कोई भी विभाग बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री गहलोत भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं। लोकसेवकों द्वारा समय पर काम करने वाले कानून को गहलोत सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में लागू किया था जिसके बाद चुनाव आ गए और सरकार बदल गई। भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री वसुंधरा ने इसे नजरअंदाज किए रखा।

    Hero Image
    Rajasthan Politics: राजस्थान में AAP लड़ेगी 200 सीटों पर चुनाव! जीतने पर 300 यूनिट बिजली फ्री

    उदयपुर, संवाद सूत्र। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ऐलान किया है कि राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर आप अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व अन्य पार्टियों के साथ आप के भी महागठबंधन में शामिल होने की खबरों के बीच उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म देता नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने मंगलवार को उदयपुर में कहा कि राजस्थान में कोई भी विभाग बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री गहलोत भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं। लोकसेवकों द्वारा समय पर काम करने वाले कानून को गहलोत सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में लागू किया था, जिसके बाद चुनाव आ गए और सरकार बदल गई और भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री वसुंधरा ने इसे नजरअंदाज किए रखा। अब इस बार गहलोत सरकार ने 181 का लॉलीपोप पकड़ा दिया है, उस पर सुनवाई क्या होती है, यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध का ग्राफ तो जबर्दस्त बड़ा है, उसमें भी महिला अपराधों में बढ़ोतरी से राजस्थान की छवि धूमिल हो रही है।

    पालीवाल ने कहा कि बिजली बिलों में छूट की बात को उपलब्धि बता रहे सीएम गहलोत यह बताएं कि कितने लोगों का बिल जीरो हुआ। सरचार्ज का चार्ज लगाकर लोगों के बिलों में झटका दे ही दिया गया है। जबकि, राजस्थान के गंगानगर में हुई आप की सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल घोषणा कर चुके हैं कि राजस्थान में सरकार आई तो 300 यूनिट बिजली फ्री देगी।

    उन्होंने बताया कि एक जुलाई से आप में जॉइनिंग अभियान शुरू होने वाला है। बिना नाम बताए उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त आईपीएस, आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर्स सहित भाजपा-कांग्रेस के भी कुछ लोग आप पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों की राजस्थान में सरकार बनती रही है, लेकिन भ्रष्टाचार कभी थमा नहीं। लेकिन, दोनों ही पार्टिंयों में ईमानदार लोग भी हैं, ऐसे लोग आप के सम्पर्क में हैं। यदि वे आना चाहेंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा।

    पालीवाल ने बताया कि राजस्थान का चुनाव भाजपा-कांग्रेस से आम आदमी के लिए महाभारत की तरह होगा। चुनाव से चार-पांच माह पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। इनमें आम आदमी के बीच अच्छी छवि वाले प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गुजरात, पंजाब और दिल्ली से भी वे कार्यकर्ता व पदाधिकारी राजस्थान के चुनावी मैदान में मोर्चा संभालेंगे जिन्होंने वहां पर चुनावी मोर्चा संभाला था।

    केन्द्र में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस के साथ शामिल होने के सवाल पर पालीवाल ने कहा कि आप के लिए देशहित और आम आदमी का हित पहले है। यही देखकर केन्द्रीय नेतृत्व अपना निर्णय करेगा कि कहां क्या उचित रहेगा। आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगे हैं, न्यायपालिका में साबित नहीं हुए हैं। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।