Sikar Gangwar: गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, पांच आरोपियों को हिरासत में लिया
राजस्थान के सीकर में गोलीकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें दो आरोपी राजस्थान के निवासी हैं जिनकी पहचान मनीष और विक्रम के रूप में हुई है जबकि अन्य तीन शूटर हरियाणा के हैं।
सीकर (राजस्थान), एजेंसी। राजस्थान के सीकर में गोलीकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि इनमें से दो की पहचान राजस्थान के मनीष और विक्रम के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन शूटर हरियाणा के हैं।
#UPDATE | Five accused detained. Two of them have been identified as Manish and Vikram from Rajasthan while the other three shooters are from Haryana: Rajasthan DGP Umesh Mishra to ANI https://t.co/w37gurIUso
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 4, 2022
क्या है मामला
राजस्थान के सीकर में शनिवार को गैंगवार की घटना हुई। इस गैंगवार में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में अंजाम दिया गया था। राजू ठेहट को घर के बाहर ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
CCTV में फायरिंग करते दिखे बदमाश
वहीं, घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटैज भी सामने आया है। घटना के बाद कुछ अज्ञात बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने 30 से 40 सेकेंड तक राजू ठेहट पर फायरिंग की थी। फायरिंग की आवाज सुन मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#WATCH राजस्थान: सीकर में गोलीकांड की घटना के बाद अज्ञात बदमाशों ने हवा में फायरिंग की। वीडियो CCTV का है। pic.twitter.com/qu44UFHa1D— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2022
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी
बता दें कि गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गुट ने ली है। रोहित गोदारा नाम के एक यूजर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। राजू से रंजिश रखने वाले रोहित गोदारा नाम के एक शख्स ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
Rajasthan: सीकर में गोलीकांड में मारे गए व्यक्ति के परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन, की न्याय की मांग