राजस्थान पंचायत चुनाव टला, भजनलाल सरकार ने इस वजह से लिए बड़ा फैसला!
राजस्थान में पंचायत चुनाव टाले जाने के बाद अब सरपंच की अध्यक्षता में कमेटी पंचायत का कार्यकाल चलाएगी। बता दें राज्य में 6759 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 17 जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर होने वाले पंचायत चुनाव को टालना सरकार का बड़ा फैसला है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान में पंचायत चुनाव को तत्काल टाल दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। पहले यह कार्यकाल 31 जनवरी 2025 तक खत्म होने वाला था।
नोट: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।