विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan News: घरेलू सिलेंडर में लगी आग, चार की मौत, 16 से अधिक झुलसे, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Sat, 08 Oct 2022 04:57 PM (IST)

Rajasthan News घरेलू सिलेंडर में आग लग जाने से लगातार कई विस्फोट हुए जिसमें की चार लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

Rajasthan News: झुलसे हुए लोगो को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल आया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
Rajasthan News: झुलसे हुए लोगो को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल आया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

राजस्थान, जेएनएन। जोधपुर के माता का थान इलाके में रेहवासी कॉलोनी में घरेलू सिलेंडर में आग लग जाने से लगातार कई विस्फोट हुए जिसमें की चार लोगों की मौत हो गई वहीं 16 से अधिक लोग झुलस चुके हैं। झुलसे हुए लोगो को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल आया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी गांधी अस्पताल पहुचे है । इधर घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करती संवेदना व्यक्त की है।

घटना दोपहर बाद कि है जोधपुर के पूजला इलाके के कीर्ति नगर क्षेत्र में एक के बाद एक धमाके हुए। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आए गया।जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर स्थित इस घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार होता था।

एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, इस पर काम करने वाले व्यक्ति ने माचिस की तीली लगाकर गैस लीक चेक करने की कोशिश की इस दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसने कई लोगो को अपनी चपेट में ले लिया।

माना जा रहा है कि घर में गैस सिलेंडर बड़ी संख्या में रखे हुए थे, उनमें ही किसी सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में तीन से चार धमाके सुने गए। जानकारी में यह बात सामने आई है यहा अवैध तरीके से गैस भरी और निकले जाने का काम होता था। जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान घर के बाहर एक गैस एजेंसी की पिकअप गाड़ी भी खड़ी थी।

सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की एक के बाद एक कई गाड़ीया पहुची। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी की मौके पहुंचे और सभी को संभालने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर जिला कलेक्टर भी गांधी अस्पताल पहुंचे और जायजा लेकर झूलसे लोगों के त्वरित उपचार के लिए दिशा निर्देश दिए है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है।

यह भी पढ़ें- Crime News: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर की स्टूडेंट ने किया स्यूसाइड, एक छात्र पर परेशान करने का आरोप

Howrah Bridge News: अलग-अलग रंगों की LED लाइट से सजेगा हावड़ा ब्रिज, स्क्रीन पर दिखेंगी रंग बिरंगी तस्वीरें