विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर की स्टूडेंट ने किया स्यूसाइड, एक छात्र पर परेशान करने का आरोप

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Sat, 08 Oct 2022 04:20 PM (IST)

Crime News आत्महत्या करने वाली छात्रा अफ़रीना फिरदोश (21) है। हॉस्टल में उसकी रूममेट खुशबू शनिवार सुबह जागी तो उसे ...और पढ़ें

Crime News: मृतका बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी।
Crime News: मृतका बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी।

उदयपुर, जेएनएन। Crime News: चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह सात बजे उसके हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक छात्र उसे पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। जिसको लेकर उसने अपनी मां को भी बताया था। मृतका बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी।

गंगरार थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि आत्महत्या करने वाली छात्रा अफ़रीना फिरदोश (21) है। हॉस्टल में उसकी रूममेट खुशबू शनिवार सुबह जागी तो उसे अफरीना कमरे में नहीं मिली। तब उसने सोचा था कि वह प्रात:कालीन भ्रमण पर निकली होगी लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तब उसकी तलाश शुरू की। इसके बावजूद वह नहीं मिली तो उसने हॉस्टल के वार्डन और यूनिवरसिटी प्रबंधन को उसके लापता होने की जानकारी दी।

इसके बाद स्टूडेन्ट और हॉस्टल प्रबंधन ने हॉस्टल के सभी कमरों की तलाशी ली तो चौथे फ्लोर के एक खाली कमरा अंदर से बंद मिला। जिस पर उसका लॉक तोड़कर देखा गया तो अफरीना का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर गंगरार थाने से पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतका के पिता फिरदौस अहमद मीर को घटना की जानकारी दी। तब पता चला कि छात्रा ने शुक्रवार रात अपनी मां से बात की थी। उसे बताया था कि वह परेशान है।

पुलिस फिलहाल उसकी परेशानी के कारणों का खुलासा नहीं कर रही लेकिन पता चला है कि एक छात्र पिछले दिनों से उसे परेशान कर रहा था। जिस छात्र का नाम सामने आया है, वह फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने पर असलियत सामने आएगी। फिलहाल छात्रा का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उसके परिजनों के आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा।

दो महीने पहले भी कश्मीरी छात्र ने किया था सुसाइड

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में दो महीने में सुसाइड का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 17 अगस्त को बीएससी फर्स्ट ईयर के कश्मीरी छात्र इंद्रजीत पुत्र विद्याराम शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। उसके आत्महत्या किए जाने का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। यूनिवरसिटी प्रबंधन के अनुसार वह डिप्रेशन में था, जबकि उसके सहपाठियों के मुताबिक उसे किसी प्रकार की परेशानी थी और ना ही किसी तरह का डिप्रेशन।