यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी के घायल सुरक्षा गार्ड की अस्पताल में हुई मौत, अध्यक्ष सुखदेव सिंह को बचाने में लगी थी गोली
Gogamedi Murder case श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सुरक्षा गार्ड की मंगलवार को अस्पताल ...और पढ़ें

जयपुर, प्रेट्र। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सुरक्षा गार्ड की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। गौरतलब है कि गत पांच दिसंबर को शहर के श्याम नगर इलाके में स्थिति राजपूत नेता की घर में घुसकर हत्या कर दीग ई थी। इस दौरान अजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने कहा कि अजीत का यहां सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ नवीन शेखावत के साथ गोगामेड़ी के घर पर गए थे। कुछ देर बातचीत करने के बाद फौजी और राठौड़ ने गोगामेड़ी पर गोलियां चला दीं थीं। अपने साथी शेखावत की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले के सिलसिले में दोनों शूटरों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
