Rajasthan: दौसा में खेलते समय बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, बचाव अभियान जारी
राजस्थान के दौसा में खेलते समय एक पांच साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची। बच्चे की रेस्क्यू के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दौसा के जिला अधिकारी ने जानकारी दी कि बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है और उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

एएनआई, दौसा। राजस्थान के दौसा में खेलते समय एक पांच साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची। बच्चे की रेस्क्यू के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
बच्चे की हालत स्थिर: जिला अधिकारी
दौसा के जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया, "बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है, उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। JCB से खुदाई की जा रही है। बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चे की हालत ठीक है।
#WATCH | Rescue operations underway after a 5-year-old boy fell into a borewell in Dausa, Rajasthan (09/12) pic.twitter.com/ujT3DJ4MxX
— ANI (@ANI) December 9, 2024
खबर अपडेट की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।