Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: रिश्तेदार ने धोखे से बुलाकर लड़की को बनाया हवस का शिकार, फिर मेट्रो स्टेशन से फेंका नीचे

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 04:56 AM (IST)

    जयपुर में रहकर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही लड़की को उसके ही एक सगे-संबंधी ने धोखे से बुलाकर दुष्कर्म किया। बाद में विवाद होने पर उसे मेट्रो स्टेशन से नीचे फेंक दिया। झाड़ियों में नीचे गिरने से वह बेहोश हो गई। रिक्शा चालक ने झाड़ियों में पड़ा देखकर पीड़िता को हास्पिटल में भर्ती कराया। पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है।

    Hero Image
    रिश्तेदार ने धोखे से बुलाकर लड़की को बनाया हवस का शिकार

    जागरण संवाददाता, जयपुर। एक सगे-संबंधी ने ही नाबालिग छात्रा को धोखे से बुलाकर दुष्कर्म किया। बाद में विवाद होने पर उसे मेट्रो स्टेशन से नीचे फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन के नीचे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पीडि़ता को देखकर एक रिक्शा चालक ने सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर उसने पिता और घर के बारे में बताया तो परिवार के लोग पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही लड़की

    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता जयपुर में रहकर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। 25 सितंबर को आरोपित स्वजन ने पीडि़ता को धोखे से एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 27 सितंबर को आरोपित ने धमकी देकर पीड़िता को मेट्रो स्टेशन पर बुलाया, जहां दोनों में विवाद हो गया।

    पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी

    इस दौरान आरोपित में पीडि़ता को धक्का मार कर स्टेशन से नीचे फेंक दिया। झाड़ियों में नीचे गिरने से वह बेहोश हो गई। रिक्शा चालक ने झाडि़यों में पड़ा देखकर पीडि़ता को हास्पिटल में भर्ती कराया। पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है।

    गहलोत बोले, हरियाणा के परिणाम का राजस्थान पर नहीं पड़ेगा असर

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कोई असर नहीं होगा। गहलोत शुक्रवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, पार्टी जब कोई चुनाव हारती है, तो कार्यकर्ताओं पर थोड़ा बहुत असर होता ही है। वह प्रदेश का चुनाव हो या देश का। यह हमें स्वीकार करना चाहिए।

    आगे अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा में हार कैसे हुई, यह समझ से परे है। परिणाम के एक दिन पहले तक भाजपा नेता कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है। भाजपा नेताओं ने सभाएं सीमित कर दी थीं, लेकिन चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हैं।

    चुनाव परिणाम का पोस्टमार्टम हो रहा

    साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव परिणाम का पोस्टमार्टम हो रहा है। हम गहराई तक जाएंगे कि वास्तव में क्या हुआ है। सब कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन अचानक क्या हुआ कि अनापेक्षित परिणाम आ गए। कहा, हमने ईवीएम के बारे में शिकायत की है, चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार है।