यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान: तालाब में तैरती मिली मां-बेटी की लाश, 2 अन्य बच्चों के शव पानी की टंकी से बरामद; पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
राजस्थान के चुरू में एक के बाद एक लगातार 4 लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चारों लाशें ...और पढ़ें

HighLights
- राजस्थान के चुरू में मिलीं एक ही परिवार की 4 लाशें।
- मां और बेटी की लाश तालाब में मिली।
- 2 अन्य बच्चों के शव पानी की टंकी से हुए बरामद।
जयपुर, पीटीआई। राजस्थान के चुरू से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आज सुबह एक महिला और उसकी बेटी की लाश तालाब में तैरती मिली। वहीं, महिला के दो अन्य बच्चों के शव पानी की टंकी से बरामद किए गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग बुरी तरह से सहमें हुए हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पति और पत्नी के झगड़े का लग रहा है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, ये 11 शर्तें लगाई; चेतावनी भी दी
तालाब में मिली मां-बेटी की लाश
यह मामला चुरू के सरदारशहर का है। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय जेठी के रूप में हुई है। महिला के साथ उसकी 5 साल की बेटी इशिका का शव भी तालाब में तैरता मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पानी की टंकी में 2 अन्य बच्चे भी मृत मिले
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को तालाब से बाहर निकालाने के बाद लाश की शिनाख्त की। ऐसे में जब पुलिस ने छानबीन शुरू कि तो जेठी के दो अन्य बच्चे 2 वर्षीय संजय और 3 वर्षीय आरूशी की लाश पानी की टंकी में मिली।
रात से ही पत्नी-बच्चों को ढूंढ रहा था सुभाष
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, जेठी का पति सुभाष शनिवार की रात से ही अपनी पत्नी और 3 बच्चों की तलाश कर रहा था। उसने पड़ोसियों और परिवार के लोगों को उनके गायब होने की जानकारी दी थी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
हालांकि जेठी के भाई ने सुभाष पर ही आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सुभाष ने ही पत्नी समेत तीनों बच्चों का खून कर दिया। पुलिस ने शक के आधार पर सुभाष को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुभाष से पूछताछ की जा रही है।
