यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan: राजस्थान में 6 और नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, सदन से ये दो विधायक रहे गैर हाजिर
राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को छह और नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। ...और पढ़ें

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को छह और नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। सदन की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे शुरू हुई। प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने उन विधायकों को शपथ दिलाई, जो कल शपथ नहीं ले सके थे।
शपथ लेने वाले विधायकों में बहादुर सिंह, भागचंद टाकरा, महंत बालकनाथ, वीरेंद्र सिंह, श्रीचंद कृपलानी और सोहनलाल नायक शामिल हैं। शपथ लेने के बाद विधायक कृपलानी ने कुछ कहने की कोशिश की लेकिन आसन ने इसकी इजाजत नहीं दी। विधायक जगत सिंह और महेंद्रजीत मालवीय सदन में मौजूद नहीं रहने के कारण शपथ नहीं ले सके। सत्र के पहले दिन बाकी विधायकों ने शपथ ली।
