Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rajasthan: राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक, घेरा तोड़ महिला ने छुए पैर; गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 02:11 PM (IST)

    Rajasthan News राजस्थान के पाली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे पर सुरक्षा चूक सामने आई है। यहां एक महिला ने सुरक्षा घेरा तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छू लिए। पूरे मामले को गंभीर मानते हुए अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट तलब की है।

    Hero Image
    President Draupadi Murmu Security Lapse in rajasthan

    जयपुर, जागरण संवाददाता। President Draupadi Murmu Security Lapse: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) के राजस्थान (Rajasthan) दौरे के समय सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पाली जिले के रोहट में चार जनवरी को हेलीपेड पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़कर एक महिला कनिष्ठ अभियंता ने राष्ट्रपति के पैर छू लिए। हालांकि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिसकर्मी कनिष्ठ अभियंता को पुलिस थाने ले गए जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस मामले पर गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षाकर्मियों ने महिला को हटाया

    दरअसल,राष्ट्रपति रोहट के पास निंबोली ब्राह्मण गांव में स्काउट गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी का उद्धाटन करने पहुंची थी। हेलीपेड पर उनकी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय बंदोबस्त किया गया था। राष्ट्रपति विमान से उतरकर कार की तरफ जा रहीं थी तो जलदाय विभाग में तैनात महिला कनिष्ठ अभियंता ने आगे बढ़कर उनके पैर छू लिए। राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों से महिला को हटाया।

    गृह मंत्रालय ने माना सुरक्षा में चूक

    बाद में जिला पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता को रोहट पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की गई थी। बाद में उसे छोड़ दिया गया था। कनिष्ठ अभियंता के राष्ट्रपति तक पहुंचने और पैर छूने को गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में चूक माना है। इस बारे में पूछने पर जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी रामजी ने कहा कि हेलीपेड पर क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है क्योंकि उस वक्त हमारा ध्यान ही अलग होता है।

    ये भी पढ़ें:

    Metro pillar collapse in Bengaluru: कर्नाटक में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा, महिला और बेटी की मौत

    UP: राम मंद‍िर का सिंह द्वार चांदी से होगा तैयार, राम लला पहनेंगे सोने का हार, म‍िला 150 करोड़ का गुप्तदान