पियूष गोयल ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- हर दिन हो रहा है भ्रष्टाचार उजागर
जयपुर में आयोजित प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहाकांग्रेस की जो सोच पहले थी वह आज भी है। गोयल ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार की आलोचना करते हुए कहा यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस सरकार प्रदेश को पिछड़ा बनाने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

जयपुर, जागरण संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,यहां हर दिन नया भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर फैल रहा है। राजस्थान में जो हालात हैं, उससे प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी और कांग्रेस की हार होगी। 25 जून,1975 की आपातकाल की वर्षगांठ पर प्रदेश में काला दिवस मनाया गया।
जयपुर में आयोजित प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा,कांग्रेस की जो सोच पहले थी वह आज भी है। आपातकाल एक काला दौर था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आपातकाल पर माफी के दो शब्द भी नहीं बोलते हैं। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की आलोचना करते हुए कहा कि उस समय एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों को जेलों में डाला गया था।आपातकाल का काला दिवस गुजर गया,लेकिन कांग्रेस की मानसिकता में बदलाव नहीं आया।
यहां भ्रष्टाचार चरम पर है- पीयूष गोयल
गोयल ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार की आलोचना करते हुए कहा, यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस सरकार प्रदेश को पिछड़ा बनाने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभाचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
पीयूष गोयल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की चर्चा
मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति की है, जिसका परिणाम है कि भारत वर्तमान में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आगामी समय में भारत निश्चित ही विश्व में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इस मौके पर आपातकाल पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। गोयल ने यहां, भाजपा नेताओं के साथ टिफिन में भोजन किया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा भी की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।