Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान में OBC आरक्षण 21 से बढ़कर हुआ 27 फीसद, जातिगत जनगणना भी होगी; चुनाव से पहले CM अशोक गहलोत का ऐलान

    By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 09:22 PM (IST)

    सीएम अशोक गहलोत ने इस साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में जारी अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के लिए 21 फीसद आरक्षण के साथ 6 फीसद अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा जो OBC वर्ग की अति पिछड़ी जातियों के लिए रिजर्व होगा।

    Hero Image
    राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले CM अशोक गहलोत का ऐलान (फोटो ट्विटर)

    जयपुर, ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में जारी अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के लिए 21 फीसद आरक्षण के साथ 6 फीसद अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा जो OBC वर्ग की अति पिछड़ी जातियों के लिए रिजर्व होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

    दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने फैसला ऐसे समय में लिया है। जब इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

    अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

    अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में जारी अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के लिए 21 फीसद आरक्षण के साथ 6 फीसद अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा जो OBC वर्ग की अति पिछड़ी जातियों के लिए रिजर्व होगा। OBC वर्ग में अति पिछड़ी जातियों की पहचान के लिए OBC आयोग द्वारा सर्वे किया जाएगा और आयोग समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट देगा। इससे अति पिछड़ी जातियों को शिक्षा एवं सरकारी क्षेत्र में सेवा के अधिक मौके मिल सकेंगे।

    SC-ST के विभिन्न संगठन भी कर रहे आरक्षण की मांग

    इसके अलावा अशोक गहलोत ने कहा कि SC-ST के विभिन्न संगठन भी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग लगातार कर रहे हैं। सरकार इस मांग का भी परीक्षण करवा रही है। उन्होंने कहा कि EWS वर्ग के 10 फीसद आरक्षण में राजस्थान सरकार ने अचल संपत्ति की शर्त को हटाया था, जिससे इस वर्ग को भी आरक्षण का लाभ पूरी तरह मिलना सुनिश्चित हो सका।

    comedy show banner
    comedy show banner