विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jagat Singh Join BJP: नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह फिर भाजपा में हुए शामिल

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 14 Aug 2021 07:30 PM (IST)

Jagat Singh Join BJP भाजपा आलाकमान की सहमति मिलने के बाद शनिवार शाम प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री ...और पढ़ें

नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह फिर भाजपा में हुए शामिल। फाइल फोटो
नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह फिर भाजपा में हुए शामिल। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र और पूर्व विधायक जगत सिंह शनिवार को फिर भाजपा में शामिल हो गए। जगत सिंह 2013-18 तक भाजपा के टिकट पर लक्ष्णगढ़ सीट से विधायक रहे, लेकिन पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और बसपा में शामिल होकर चुनाव लड़े थे। हालांकि वह हार गए थे। वह एक बार कांग्रेस के टिकट पर भी विधायक रह चुके हैं। भरतपुर जिला परिषद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद जगत सिंह भाजपा में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे। वह जिला प्रमुख बनने के लिए लॉबिंग में जुटे हैं। पार्टी आलाकमान की सहमति मिलने के बाद शनिवार शाम प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में जगत सिंह ने फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे जिगर में बसे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म कर के जवाब देगी। 

गौरतलब है कि जनवरी, 2019 में राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी जगत सिंह ने फिर विवादित बयान दिया। सोशल मीडिया पर जगत सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे मतदाताओं को प्यार से समझाने और बीड़ी व बोतल देने की बात कह रहे हैं। वीडियो में वे यह भी कह रहे हैं कि अगर वोटर उनको वोट देने को राजी न हो, तो ठोकरें मारो। जगत सिंह पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र हैं। इससे पहले की विधानसभा में वे भाजपा विधायक के रूप में पहुंचे थे। बाद में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वे बसपा के टिकट पर रामगढ़ सीट से चुनाव लड़े थे। राज्य विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर चुनाव बसपा प्रत्याशी की मौत के कारण टाल दिया गया था।