Jaipur: पीयूष गोयल ने कसा तंज- चुनावी साल में गहलोत बांट रहे रेवड़ियां, अब तक अंदरूनी लड़ाई में रहे व्यस्त
Rajasthan Politics गोयल ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराए जिसमें आठ लाख करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा 11.70 लाख लोगों को शौचालय आयुष्मान योजना में 60 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया

जागरण संवाददाता,जयपुर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार संवेदनशील है, जिसने नौ साल में भारत को पांचवी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा कर दिखाया है। बिना किसी भेदभाव और नई संभावनाओं के साथ काम किया है।
भ्रष्टाचार चरम परः केंद्रीय मंत्री
रविवार को जयपुर के कोटपुतली में मीडिया से बात करते हुए गोयल ने कहा-
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार साढ़े चार साल अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त रही। भ्रष्टाचार चरम पर है। चुनावी साल में लाभ लेने के लिए गहलोत घोषणाएं कर रेवड़ियां बांट रहे हैं।
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
गोयल ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराए जिसमें आठ लाख करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा 11.70 लाख लोगों को शौचालय, आयुष्मान योजना में 60 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया।
जंगलों, सूदूर गांवो में बसे 3.5 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन, आयकर गणना में भ्रष्टाचार समाप्त कर छूट दी गई,रोजमर्रा, स्वास्थ, किसानों को सम्मान निधि, फसलों के बीज, खाद्य और सस्ते कर्ज बांटे हैं। उन्होने कहा कि नौ साल में लंबे समय से अटकी विकास परियोजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है।
गोयल ने कहा कि, गहलोत सरकार मोदी सरकार की योजनाओं को अटका रही है। राजस्थान में एक बड़े रेलवे परियोजनाओंके लिए गहलोत सरकार ने लिखित रूप से पत्र लिखकर भू-अधिग्रहण करने से इनकार कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।