Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: बूंदी में नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; दो गिरफ्तार

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Fri, 24 Dec 2021 03:24 PM (IST)

    Rajasthan बूंदी जिले के जंगल से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Hero Image
    बूंदी में नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका। फाइल फोटो

    कोटा, प्रेट्र। राजस्थान में बूंदी जिले के जंगल से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि तीसरे आरोपित की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 15 साल की आदिवासी लड़की अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर अपनी बकरियां चराने के लिए निकली थी। शाम को लौटने पर दोनों ने पीड़िता के माता-पिता से कहा कि वह बीच में ही रुक गई थी। हालांकि, जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो वे आगे बढ़ गए। पुलिस ने कहा कि लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसे खोजना शुरू किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूत गायब करना) और 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

    गौरतलब है जोधपुर संभाग के पाली जिले के बाली थाने में एक एएनएम (सहायक नर्स दाई) ने सेवाड़ी में कार्यरत डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एएनएम ने डाक्टर पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इधर, चिकित्सक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है और पुलिस जांच में सच के सामने आने की बात कही है। महिला एएनएम के अनुसार, सेवाड़ी में ड्यूटी के दौरान डाक्टर ने संबंध बनाने के लिए कई बार दबाव बनाया।