विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजमेर के होटल में भीषण आग, चार की जलकर मौत; जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Thu, 01 May 2025 10:50 AM (IST)

अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज़ में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचने मिलने पर मौके पर ...और पढ़ें

अजमेर के होटल में लगी आग (फोटो सोर्स- एएनआई एक्स पोस्ट)
अजमेर के होटल में लगी आग (फोटो सोर्स- एएनआई एक्स पोस्ट)

HighLights

  1. अजमेर में स्थित होटली नाज में लगी भीषण आग
  2. दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर है मौजूद

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के अजमेर के डिग्गी बाजार इलाके में गुरुवार को एक होटल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पांच मंजिला होटल में मौजूद कुछ मेहमानों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

एक बच्चे की भी हुई मौत

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया, "आज सुबह डिग्गी बाजार इलाके में एक होटल में आग लगने की घटना हुई। पुलिस टीम मौके पर है। दम घुटने और जलने से दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई।"

एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि होटल तक पहुंचने के लिए संकरी सड़क होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

खिड़की से कूदा व्यक्ति

होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज आई जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे। होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, "एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया। उसने इमारत से कूदने की भी कोशिश की लेकिन हमने उसे रोक लिया।" उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई।