विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Barmer Bank robbery: नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बैंक के कैश काउंटर से लूटे 5.23 लाख रुपये, आरोपित फरार

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Mon, 04 Oct 2021 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 09:22 PM (IST)

Barmer Bank robbery बाड़मेर जिले के समदड़ी में खंडप गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) की शाखा में सोमवार ...और पढ़ें

बाड़मेर के एसबीआई में कैश काउंटर से लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद।
बाड़मेर के एसबीआई में कैश काउंटर से लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद।

जोधपुर, जागरण संवाददाता। Barmer Bank robbery सरहदी जिले बाड़मेर में फिल्मी अंदाज में नकाबपोश लुटेरे बैंक में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाड़मेर जिले के समदड़ी में खंडप गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) की शाखा में सोमवार को दिन दहाड़े लूट की घटना घटित हुई। तीन नकाबपोश लूटेरे आए और पिस्टल की नोक पर 5 लाख 23 हजार रुपए लेकर लूटकर फरार हो गए।

बैंक में ग्राहकों की भीड़ होने के बावजूद उन्होंने लूट को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बाड़मेर के समदड़ी थाना क्षेत्र के खण्डप एसबीआइ बैंक में दिन दहाड़े तीन शातिर बदमाशों पिस्तौल की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देकर 5 लाख 23 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए । जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजकर 35 मिनट पर तीन लुटेरे बाइक पर सवार होकर खण्डप बैंक पहुंचे ।

लुटेरे बाइक बाहर खड़ी कर अंदर प्रवेश करते ही पिस्तौल तान दी । दो लुटेरों ने हाथ मे पिस्तौल दिखाकर बैंक में खड़े ग्राहकों सहित बैंक कार्मिकों को एक तरफ खड़ा रहने को कहा । इसके बाद उसके साथ तीसरे शख्स जिसके हाथ मे बैग था उसने कैश काउंटर पर जाकर वहां से 5 लाख 23 हजार की नकदी ली और बाइक पर सवार होकर तीनों भोरड़ा की तरफ निकल गए । पुलिस लुटेरों का पता लगाने में जुटी है ।

दिनदहाड़े लूट की घटना से एक बार समूचे क्षेत्र में सनसनी हो गई। इसके बाद बैंक के अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को इत्तला दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस और थाना क्षेत्र से जुड़ी पुलिस और अधिकारीगण पहुंचे जिन्होंने वस्तु स्थिति का मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है । वहीं बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से में भी तीनों लुटेरे साफ नजर आ रहे हैं। तीनों नकाबपोशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।