Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahila Congress: राजस्थान में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए लाबिंग तेज, इन्होंने जताई दावेदारी

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 06 Mar 2022 06:52 PM (IST)

    Rajasthan अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल नसीम अख्तर इंसाफ और जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने दावेदारी जताई है। तीनों नेताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात कर अपना-अपना दावा पेश किया है।

    Hero Image
    राजस्थान में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को लेकर दावेदारी जता रही नेता -जयपुर से दिल्ली तक लाबिंग तेज

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में सात दर्जन नेताओं को राजनीतिक नियुक्ति देने के बाद अब कांग्रेस संगठन में बदलाव की रणनीति बनाई जा रही है। इसके तहत पहले चरण में पार्टी के अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होगी। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, नसीम अख्तर इंसाफ और जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने दावेदारी जताई है। तीनों नेताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात कर अपना-अपना दावा पेश किया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी आलाकमान महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष के बारे में निर्णय कर सकता है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा को देखते हुए महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। पार्टी आलाकमान ने यह अभियान अप्रैल से शुरू करने के लिए कहा है। ऐसे में इस महीने के अंत तक महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष की नियुक्ति होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल इंजीनियरिंग पर जोर

    दावेदारों में शामिल मंजू मेघवाल पिछली गहलोत सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री रही हैं। वह वर्तमान में विधायक हैं। इस बार उन्हें न तो मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और न ही राजनीतिक नियुक्तियों में स्थान मिला है। दलितों और विशेषकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं, कांग्रेस की पिछली सरकार में शिक्षामंत्री रही नसीम अख्तर इंसाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष हैं। अल्पसंख्यकों को अधिक मजबूती से पार्टी से जोड़ने को लेकर नेतृत्व की मंशा को ध्यान में रखते हुए नसीम अख्तर भी मजबूती से दावेदारी जता रही हैं। उन्हें पायलट का समर्थन हासिल हैं। जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल एक बार लोकसभा का चुनाव लड़ कर हार चुकी हैं। व्यापारी वर्ग में अपनी पकड़ बताकर वह अध्यक्ष बनने को लेकर दावेदारी पेश कर रही हैं। इन सभी दावेदारों ने जयपुर से दिल्ली तक लाबिंग तेज कर दी है।