Jodhpur News: बहन के 92वें जन्मदिन पर शामिल होने जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, केंद्र सरकार को लिया निशाने पर
गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार मनमर्जी से काम कर रही है। कानून सबके लिए बराबर है लेकिन ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री के भाई हैं इसलिए उन पर छापा मार दो। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के इस रवैये के कारण ही पूरे देश में आग लगी है।

जोधपुर, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, साथ ही मीडिया से मुखातिब होते हुए कई विषयों पर अपने विचार रखे। गहलोत ने दिल्ली में ईडी की पूछताछ को केंद्र सरकार की बौखलाहट बताया, साथ ही अपने भाई अग्रसेन गहलोत के यहां सीबीआई की कार्रवाई को भी राजनीतिक द्वेष का नाम दिया। इसके अलावा देश में हिंसा और अराजकता माहौल की बात कहते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया है।
गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार मनमर्जी से काम कर रही है। कानून सबके लिए बराबर है लेकिन ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री के भाई हैं इसलिए उन पर छापा मार दो। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के इस रवैये के कारण ही पूरे देश में आग लगी हुई है। जब भी कोई धार्मिक जुलूस निकलता है वहां उन्माद की घटना हो जाती है। गहलोत ने कहा कि इनको राज करना आता ही नहीं है। जनता ने बैठा दिया, इसलिए चल रहे हैं। आर्थिक हालात क्या है? एक्सपोर्ट इंपोर्ट की क्या हालत है।
अग्निपथ योजना भी सरकार का अहम व घमंड
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश आग लगी है। लेकिन सरकार ने इस योजना को नहीं लेने का एलान कर दिया यह सरकार का अहम व घमंड है। कांग्रेस पार्टी ने देश के सामने अपनी रख दी है। अभी समय है मोदीजी के पास किसान आंदोलन जैसी नौबत नहीं आनी चाहिए। रिटायर्ड अफसरों से बात करनी चाहिए, लोकतंत्र में संवाद का बडा महत्व होता है। कई समस्याओं का हल हो जाता है। उसके बाद फैसला होना चाहिए। सेना के पूर्व अफसर को सरकार सहमत कर ले तो वे युवाओं को सहमत कर देंगे लेकिन यह ऐसा नही करना चाहते सिर्फ एलान करवा दिया कि हम योजना वापस नहीं लेंगे। यह सरकार का अहम व घमंड है। लोगों को भडका रहे हैं कह रहे हैं कि जिन्होंने घटनाओं में भाग लिया उनको शामिल नहीं करेंगे यह भडकाने का काम है। हम युवाओं से अपील करते हैं कि शांति पूर्व विरोध करें यह सबका अधिकार है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत पर भी तंज
अशोक गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी जल शक्ति मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजस्थान से बड़े मंत्री हैं लेकिन कोई प्रोजेक्ट अभी तक लेकर के नहीं आए हैं ईआरसीपी पर कोरी बातें कर रहे हैं। दो बार मंत्री बनने के बाद भी जोधपुर के हाथ खाली है इस पर गजेंद्र सिंह से जवाब देते नहीं बन रहा है।
शेखावत के सचिन के बयान पर किया पलटवार
गहलोत ने महाराष्ट्र सरकार को लेकर चल रहे घटनाक्रम पर कहा कि यह निंदनीय है। केंद्रीय शेखावत के सचिन पायलट को लेकर कमजोर पडने के बयान पर गहलोत ने कहा कि मैं अभी समझ नहीं पा रहा हूं वे क्या कह रहे हैं जबकि वे तो खुद सरकार गिराने वाले मुख्य किरदार थे। अपने भाई के घर ईडी सीबीआई की रेड पर कहा कि यह गलत है। कानून सबके लिए बराबर होता है। मुख्यमंत्री के भाई होने पर छापा डालते हैं तो गलत है। कोर्ट केस तो 15 साल से चल रहा है। अब नई एफआईआर दर्ज कर ली। यह गलत है।
बहन के जन्मदिन पर आए थे गहलोत
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर प्रवास पर रहे। गहलोत की बहन विमला देवी का आज जन्मदिवस था जिस पर गहलोत ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही अपनी बहन को शॉल ओढाने के साथ ही उनका आर्शीवाद लिया। गहलोत बडी बहन को माता के रूप में मानकर उनका आर्शीवाद लेते रहे है। वे कार्यक्रम में साले ने अपनी पत्नी सुनीता गहलोत के साथ पहुंचे वही उनके पुत्र वैभव गहलोत पुत्र वधू हिमांशी गहलोत और पौत्री काशवी भी साथ में थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।