Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaipur Mayor By-Election: राजस्थान के जयपुर नगर निगम ग्रेटर में आज महापौर चुनाव के लिए मतदान

    By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 11:41 AM (IST)

    महापौर पद के लिए भाजपा ने रश्मी सैनी और कांग्रेस ने हेमा सिंघानिया को प्रत्याशी बनाया है।भाजपा को बहुमत होने के कारण उसके प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। निगम में भाजपा के 85 कांग्रेस के 19 और निर्दलीय 12 पार्षद हैं। चार पार्षदों के पद खाली हैं।

    Hero Image
    Jaipur Mayor By-Election: राजस्थान के जयपुर नगर निगम ग्रेटर में आज महापौर चुनाव के लिए मतदान

    जयपुर, जागरण संवाददाता। Jaipur Mayor By-Election: राजस्थान के जयपुर नगर निगम (ग्रेटर)में महापौर पद को लेकर उप चुनाव बृहस्पतिवार को हो रहा है। आज सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा को बहुमत होने के कारण उसके प्रत्याशी की जीत तय

    जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए भाजपा ने रश्मी सैनी और कांग्रेस ने हेमा सिंघानिया को प्रत्याशी बनाया है। निगम में भाजपा को बहुमत होने के कारण उसके प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। निगम में भाजपा के 85, कांग्रेस के 19 और निर्दलीय 12 पार्षद हैं। चार पार्षदों के पद खाली हैं।

    भाजपा की सौम्या गुर्जर महापौर निर्वाचित

    उल्लेखनीय है कि साल, 2020 में निगम के चुनाव हुए थे । उस समय भाजपा की सौम्या गुर्जर महापौर निर्वाचित हुई थी। जून, 2021 में गुर्जर के कक्ष में निगम के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी यज्ञमित्र सिंह देव के साथ चार पार्षदों ने मारपीट की थी।

    इस कारण हो रहे हैं उप चुनाव

    जानकारी हो कि देव ने गुर्जर पर भी धक्कामुक्की का आरोप लगाते हुए जयपुर के ज्योति नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग में भी शिकायत की थी। सरकार ने उप शासन सचिव से पूरे प्रकरण की जांच करवाई की जिसमें गुर्जर और चार पार्षदों को दोषी माना गया। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। सरकार के फैसले के खिलाफ गुर्जर ने उच्च न्यायालय में अपील की थी, लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली। इस कारण उप चुनाव करवाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें -Rajasthan: भीलवाड़ा पुलिस लाइन के मालखाने से गुम हुए 174 दुर्लभ हथियार, जांच में खुलासा 317 हथियार गायब

    यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics: गहलोत के मंत्री बोले, चुनाव में फार्च्यूनर गाड़ी में बैठने वाले विधायक ही जीत सकेंगे

    यह भी पढ़ें - Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा में बदमाशों ने सरकारी स्कूल की रेलिंग में छोड़ा करंट, बड़ा हादसा टला