जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, बाल-बाल बची तीन युवकों की जान
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मनोहरपुर टोल प्लाजा के पास एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

स्कॉर्पियो जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मनोहरपुर के पास पलटी
HighLights
स्कॉर्पियो जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मनोहरपुर के पास पलटी
स्थानीय लोगों ने गाड़ी से तीन युवकों को बाहर निकाला
दो घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 9 नवंबर की दोपहर एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर पर चढ़कर बेकाबू होकर पलट गई। गाडी में मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग मदद के लिए आगे आएं।
मनोहरपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को छुट्टी दे दी गई।
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा
हादसे पर मनोहरपुर SHO आशुतोष सिंह ने बताया- हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ।
तीन युवक एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से जयपुर से रोहतक जा रहे थे, तभी मनोहरपुर टोल प्लाजा के पास एसयूवी डिवाइडर पर चढ़ने से बेकाबू होकर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में फंसे युवाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए वहां पहुंचे। वहां मजूद लोगों ने गाड़ी को धक्का देकर सीधा किया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे लोग मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद स्कॉर्पियो सवार तीनों युवाओं को बाहर निकाला गया। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची मनोहरपुर थाना पुलिस ने घायल हुए दो लोगों को तुरंत हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।
(एजेंसी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर फरार
यह भी पढ़ें- जयपुर में स्विफ्ट कार से स्टंट कर कई गाड़ियों को कुचला, दो आरोपी गिरफ्तार