विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर में स्विफ्ट कार से स्टंट कर कई गाड़ियों को कुचला, दो आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:59 AM (GMT+05:30)

जयपुर में स्विफ्ट कार से स्टंटबाजी के दौरान कई गाड़ियां कुचली गईं और विवाद हिंसक हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी ...और पढ़ें

जयपुर में स्विट कार से स्टंट करने वाले गिरफ्तार।

जयपुर में स्विट कार से स्टंट करने वाले गिरफ्तार।

HighLights

  1. जयपुर में स्विफ्ट कार से स्टंट के दौरान कई गाड़ियां कुचलीं।

  2. स्टंटबाजी के बाद हुए विवाद में मारपीट भी हुई।

  3. पुलिस ने सीसीटीवी से दो आरोपियों अनुभव और उत्कर्ष को पकड़ा।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में स्टंटबाजों ने कहर मचाया हुआ है। कुछ दिन पहले थार से स्टंट का मामला सामने आया था, अब स्विफ्ट कार से स्टंट के दौरान कई गाड़ियों को कुचलने की घटना सामने आई है।

रामनगरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा में स्विफ्ट कार से स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। स्टंट के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद लोगों और वाहनों को टक्कर मारने का आरोप लगा।

दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पूरे घटनाक्रम का वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गाड़ी के नंबर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान अनुभव और उत्कर्ष के रूप में हुई। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कार से कई लोगों को टक्कर मारने का आरोप

आरोप है कि स्टंटबाजों ने कार से कई लोगों को टक्कर मारी। इस घटना को लेकर दो पक्षों पर जमकर विवाद हुआ और बात मारपीट पर आ गई। सीसीटीवी में दो पक्ष आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।

क्या है मामला?

दरअसल स्विफ्ट कार से स्टंट के दौरान गाड़ी ने अन्य कई गाड़ियों को टक्कर मारी। फिर इस कार को बैक गियर में काफी तेज लेकर स्टंटबाज मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: इधर-उधर लहराई और लोगों की जान खतरे में डाली... जयपुर में थार से स्टंट का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।