Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान में गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों के खिलाफ हो रही जांच, जल्द खुलने लगेंगी परतें

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 02:00 AM (IST)

    राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार के तीन मंत्रियों और तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक विश्वस्त के खिलाफ जांच में जुटी है। इन सभी के खिलाफ भाजपा सरकार को ठोस सुबूत मिले हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास ने गुरुवार को जयपुर में कहा कि अभी सिर्फ दो (धारीवाल और जोशी) पर ही शिकंजा कसा है आगे-आगे देखिए क्या होता है।

    Hero Image
    राजस्थान में गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों के खिलाफ हो रही जांच

     जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार के तीन मंत्रियों और तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक विश्वस्त के खिलाफ जांच में जुटी है। इन सभी के खिलाफ भाजपा सरकार को ठोस सुबूत मिले हैं। इनमें गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी, पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया और राज्य पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राठौड़ गहलोत अशोक गललोत के करीबी

    राठौड़ का नाम गहलोत सरकार के समय चर्चा में आई लाल डायरी में भी सामने आया था। राठौड़ गहलोत के राजनीतिक और व्यक्तिगत कामकाज देखने के साथ ही उनके पुत्र वैभव के राजनीतिक सलाहकार माने जाते थे।

    गहलोत सरकार में हुए 900 करोड़ रुपये से भी अधिक के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाला मामले में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तत्कालीन जलदाय मंत्री जोशी सहित 22 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सरकार को जोशी के खिलाफ जलदाय विभाग के अतिरिक्त जयपुर शहर में बेनामी संपतियों के खरीदने-बेचने और तबादलों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है।

    धारीवाल के खिलाफ एकल पट्टा मामले में पहले से ही जांच चल रही

    लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है। धारीवाल के खिलाफ एकल पट्टा मामले में पहले से ही जांच चल रही है। अब जयपुर के सिटी पार्क और कोटा के चंबल रिवर फ्रंट व सिटी पार्क सहित विभिन्न परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर धारीवाल के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने शुरू करवाई है।

    भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास ने गुरुवार को जयपुर में कहा कि अभी सिर्फ दो (धारीवाल और जोशी) पर ही शिकंजा कसा है, आगे-आगे देखिए क्या होता है। कांग्रेस नेताओं से उनके कर्म हिसाब ले रहे हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि मैने तो विपक्ष में रहते हुए इन सभी के खिलाफ मामले उठाए थे। अब हमारी सरकार इन सभी के कारनामों की जांच करवाकर सजा दिलवाएगी।

    कांग्रेस नेता बोले,13 तारीख के बाद भाजपा कत्लेआम करेगी

    राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाल उप चुनाव प्रचार अभियान में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में नेताओं के विवादित बोल सामने आए हैं। कांग्रेस के नेता और पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा,13 तारीख के बाद वे (भाजपा सरकार )कत्लेआम करने वाले हैं।

    शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी कस्तुरचंद के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा,जब से भाजपा की सरकार बनी है कहते हैं कि हम नए जिले खत्म करेंगे,लेकिन नए जिले बनाते तो समझ में आती,भाजपा सरकार तो बने हुए जिलों को खत्म करना चाहती है।