Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के खनन मंत्री के खिलाफ लगे होर्डिंग्स, मंत्री समर्थकों ने कांग्रेस विधायक पर जताया शक

    By Priti JhaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Oct 2021 12:52 PM (IST)

    होर्डिंग्स के माध्यम से भाया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की कोशिश की गई है। भाया समर्थकों ने कांग्रेस विधायक भरत सिंह पर यह होर्डिंग्स लगवाने का शक जताया। समर्थकों ने इस की शिकायत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से की है।

    Hero Image
    राजस्थान के खनन मंत्री के खिलाफ लगे होर्डिंग्स,

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ कोटा जिले में होर्डिंग्स लगे हैं । इन होर्डिंग्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है,खाया रे खाया -भाया ने खाया । वहीं नीचे तीन अन्य बिंदू लिखे गए हैं,इनमें पहले में पत्थर खाया- भाया ने खाया,दूसरे में रेती खाई-भाया ने खाई और तीसरे में मिट्टी खाई-भाया ने खाई । होर्डिंग्स के माध्यम से भाया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की कोशिश की गई है। भाया समर्थकों ने कांग्रेस विधायक भरत सिंह पर यह होर्डिंग्स लगवाने का शक जताया है। उनके समर्थकों ने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भरत सिंह भाया के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयनबाजी करते रहते हैं। भाया पर खनन माफियाओं को प्रोत्साहित करने और भ्रष्टाचार सहित कई तरह के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को एक साल में 8 पत्र लिखे हैं। वह भाया के खिलाफ धरना भी दे चुके हैं। उधर जब भरत सिंह से होर्डिंग्स के बारे में बात की गई तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां के मंत्री तो प्रमोद जैन हैं जो बहुत दयाल और परोपकारी हैं।

    वह गोशाला चलाते हैं,उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। वह तो देवता पुरूष है। भरत सिंह ने कहा, होर्डिंग्स तो भाया के खिलाफ लगे हैं। भाया ने तो खूब खाया है। उधर इस मामले में खनन मंत्री ने कहा कि मैं तो भरत सिंह का सम्मान करता हूं। भरत सिंह द्वारा उनके रिश्तेदारों की तरफ से अवैध खनन कराने के आरोप की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि मेरी 10 पीढ़ी में कोई खनन के धंधे से नहीं जुड़ हुआ है।

    पुलिस में मामला दर्ज

    खनन मंत्री के समर्थकों ने क्षेत्र में होर्डिंग्स लगवाने वाली कंपनी अरोड़ा एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक प्रितपाल सिंह के खिलाफ सिमलिया पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं अरोड़ा ने भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,जिसमें कहा गया है कि कोटा ग्रामीण क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने का काम उसे मिला हुआ है। पिछले कुछ समय से कोई विज्ञापन नहीं मिला तो होर्डिंग्स खाली पड़े हैं।

    अरोड़ा ने कहा कि उनके होर्डिंग्स पर किसी ने साजिश के तहत भाया से जुड़े पोस्टर लगाए हैं। यह होर्डिंग्स राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर सीमलिया टोल प्लाजा के निकट और कई अन्य जगह लगाए गए हैं। कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भरत सिंह और भाया के बीच लंबे समय से राजनीतिक वर्चस्व की लढ़ाई चल रही है।