जयपुर, पीटीआई। 74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ है। भारतीय सेनाओं के शूरवीरों की गाथा की महक पूरी हवाओं में शुमार है। राजधानी के कर्तव्य पथ पर भी गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली है। देश के हर राज्यों में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने राज्य में तिरंगा लहराकर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।
कालराज मिश्र ने फहराया तिरंगा
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया है और लोगों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। कालराज मिश्र ने स्टेडियम में पहुंचने से पहले अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर पुष्प अर्पित किए हैं।
सीएम गहलोत समेत कई नेता रहे शामिल
सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्यपाल की अगवानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने की थी। राज्यपाल कालराज मिश्र ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया था। स्टेडियम में तिरंगा फहराने के बाद लोक कलाकारों व अन्य लोगों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई थी। गणतंत्र दिवस के समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे थे।
यह भी पढ़े- Republic Day: 74वें गणतंत्र दिवस पर बसंती पगड़ी में नजर आए पीएम मोदी, जानें इसकी खासियत...
NAG मिसाइल सिस्टम
देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के परेड का शुभारंभ हो चुका है। पथ पर भारत के शूरवीर अपनी शक्ति का परिचय दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नएजी मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी की सलामी ली। तो वहीं 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के लड़ाकू टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसका नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया।
यह भी पढ़े- जल-थल-नभ में भारत की ताकत और बढ़ाएंगे ड्रोन, परिवहन तथा मेडिकल इमरजेंसी में भी होगा इस्तेमाल