विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर में सरेराह छात्रा की हत्या, पहले चाकू मारा फिर तीन गोलियां, आरोपित युवक को पुलिस को सौंपा

By Vijay KumarEdited By:
Published: Sat, 26 Sep 2020 05:30 PM (IST)

जयपुर के आदर्श नगर में शनिवार सुबह सरेराह एक छात्रा की हत्या कर दी गई । एक युवक ने पहले ...और पढ़ें

जयपुर के आदर्श नगर में शनिवार सुबह सरेराह एक छात्रा की हत्या कर दी गई ।
जयपुर के आदर्श नगर में शनिवार सुबह सरेराह एक छात्रा की हत्या कर दी गई ।

जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर के आदर्श नगर में शनिवार सुबह सरेराह एक छात्रा की हत्या कर दी गई । एक युवक ने पहले छात्रा को चाकू से मारा और फिर देशी कट्टे से तीन गोली मारी। छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को लोगों की भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। झुंझुंनू निवासी छात्रा बीएससी की परीक्षा देने जयपुर पहुंची थी ।

गिरफ्तार किया गया युवक धौलपुर रहने वाला है, जो कि जयपुर में रहता है। युवक से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह मृतका को दो साल से जानता था।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वैदिक कन्या कॉलेज के बाहर आरोपित युवक विष्णु ने पहले छात्रा गरिमा पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वह जमीन पर गिर गई तो आरोपित ने कट्‌टे से उसे तीन गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपित कट्टा सड़क पर ही फेंक कर भागने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत छात्रा को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पकड़े गए युवक के साथ ही एक अन्य युवक भी था जो मौके से फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। युवक ने छात्रा को क्यों मारा यह जांच के बाद ही पता चलेगा,फिलहाल पुलिस को आशंका है कि वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। क्योंकि जिस तरह से आरोपित युवक ने छात्रा पर हमला किया उससे यह स्पष्ट है कि वह किसी भी स्थिति में छात्रा की हत्या करना चाहता था।आरोपित युवक और मृतक युवती दोनों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।

दोनों की कॉल डीटेल खंगाली जा रही है। दोनों के रिश्तों के बारे में भी जांच की जा रही है। साथ ही युवक जयपुर में जिस जगह रहता था, वहीं भी तलाशी की जा रही है। पुलिस फिलहाल युवक के पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया ही कि मृतका गरीमा (21) झुंझुनू के नवलगढ़ की रहने वाली थीं। वह जयपुर के कनोड़िया कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज बंद होने के बाद घर गई हुई थी।शनिवार सुबह ही बीएससी की परीक्षा देने वैदिक कन्या कॉलेज पहुंची थी। वहीं आरोपित युवक धौलपुर का रहने वाला है। वह जयपुर के ज्योति नगर क्षेत्र में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर  रहा है।