Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Brijraj Singh Passes Away: जैसलमेर के पूर्व महाराजा बृजराज सिंह नहीं रहे

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2020 06:50 PM (IST)

    Brijraj Singh Passes Away जैसलमेर रियासत के पूर्व महाराजा ब्रजराज सिंह का 52 वर्ष की आयु में सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब होने पर जोधपुर से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली शिफ्ट किया गया।

    Hero Image
    जैसलमेर के पूर्व महाराजा बृजराज सिंह नहीं रहे। फाइल फोटो

    जोधपुर, संवाद सूत्र। Brijraj Singh Passes Away: राजस्थान में जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल (महाराजा) ब्रजराज सिंह का 52 वर्ष की आयु में सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब होने पर जोधपुर से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनके लीवर में तकलीफ थी और जोधपुर के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। उसके बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसको लेकर समूचे जैसलमेर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बाजार बंद हो गए हैं और राज परिवार का ध्वज झुका दिया गया है। जैसलमेर के पूर्व महारावल को पेट में तकलीफ होने पर पूर्व में जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर पाया कि उनके लीवर में खराबी है, जिसके लिए लीवर ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सोमवार को उनका निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवंगत महारावल का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। महारावल बृजराज सिंह के निधन का दुखद समाचार सुनते ही जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के ध्वज को झुकाया गया। वहीं, उनके निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर है। जैसलमेर का मुख्य बाजार बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी जैसलमेर वासियों की ओर से पूर्व महारावल बृजराज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दुख प्रकट किया जा रहा है।

    52 वर्षीय पूर्व महारावल के परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी हैं। बृजराज सिंह का जन्म 31 नवंबर, 1968 को जैसलमेर में हुआ था। बृजराज सिंह की शादी 28 जनवरी, 1993 को नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादुर की पुत्री राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी। बृजराज सिंह के निधन से जैसलमेर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।